शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए विधान सभा में बिल पास करके कैप्टन सरकार : एनपीएफ

 ——————  प्रेस नोट ————

पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए विधान सभा में बिल पास करके कैप्टन सरकार : एनपीएफ
— पंजाब को ड्राई स्टेट घोषित करके हर तरह के नशा की बिक्री पर सरकार लगाए पाबंदी
 अमृतसर , 22 जुलाई :
नेशनल पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष एडवोकेट गगनदीप भाटिया ने कहा कि अगर
पंजाब सरकार राज्य को नशा मुक्त करने के लिए गंभीर है तो पंजाब विधान सभा
के आने वाले सेशन में राज्य को नशा मुक्त करने के बिल पास करे। नशा को
खत्म करने के लिए नशा के बडे सौंदागरों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ
कानूनी कार्रवाई करे। वहीं पंजाब को ड्राई स्टेट एलान किया जाए। राज्य
में शराब , तंबाकू , सिगरेट समेत सभी तरह के नशों पर पाबंदी का एलान किया
जाए।
एनपीएफ नेता ने कहा कि असल में पंजाब की कैप्टन सरकार राज्य में से नशा
को खत्म करने के लिए गंभीर ही नहीं है। यही कारण है कि गुरुओं के नाम से
जाने जाते पंजाब को ड्राई स्टेट घोषित करने के लिए कोई भी सार्थक पहल
किसी भी सरकार की ओर से अभी तक नहीं की गई है। अगर बिहार स्टेट को ड्राई
स्टेट घोषित किया जा सकता है तो गुरुओं के नाम से जानी जाती पंजाब की
धरती को ड्राई स्टेट घोषित ​क्यों नहीं किया जाता। कैप्टन सरकार राज्य के
अंदर गहरी जड़ें फैला चुके नश के अवैध कारोबारों को खत्म नहीं करना
चाहती। यही कारण है कि पंजाब के लोगों की जोरजाद मांग के बावजूद भी विधान
सभा में राज्य को नशा मुक्त करने के लिए न तो कोई प्रस्ताव आज तक पास
किया गया और न ही नशा मुक्ति के लिए कोई बिल विधान सभा में लाकर पास किया
जा रहा है। असल में राज्य में नशा के अवैध कारोबार के प्रोत्साहन में
राजनेताओं — पुलिस और अफसरशाही का गठजोड़ काम कर रहा है। पंजाब में नशा
के खात्मा करने के लिए नशा की सप्लाई करने वाले किसी भी बड़े तस्कर को
अभी तक गिरफ्तार करके जेल मे बंद नहीं किया गया है। सिर्फ वही लोगों को
पुलिस पकड कर जेलों में भेज रही है जो नशा की बुरी लत का शिकार है और नशा
लिए बिना उनका ए​क दिन भी काटना मुश्किल है। जरूरत है नशा को सप्लाई करने
वाले तस्करों को पकडा जाए न कि नशा के शिकार निछोडियों को पकड़ कर जेलों
में बंद किया जाए। असल में नशा के शिकार युवाओं का सरकार को निशुल्क इलाज
करवाया जाए। जिस के संबंध में सिर्फ प्रचार ही किया जाता है इस पर अमल
नहीं किया जाता है। इस अवसर पर एपीएफ के महासचिव राजविंदर राजा, एनएसएफ
के विकास बेरी और नेशनल वूमेन फेडरेशन की नीतू गौतम आदि भी मौजूद थे।
— जारी कर्ता
राजविंदर कुमार राजा
 महासचिव
नेशनल पीपल्स फ्रंट
एनपीएफ

कोई टिप्पणी नहीं: