— पंजाब सरकार भाजपा के सरकारी भूमि पर कब्जा करके बना गए कार्यालय को गिराए
अमृतसर
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सरकारी दस्तावेजों के
आधार पर खुलासा किया है कि इंमानदारी का ढोंग करने वाली भारतीय जनता
पार्टी खुद सरकारी भूमि पर कब्जे करने वाले नेताओं की पार्टी है। इस
पार्टी ने अपना अमृतसर का दफतर खन्ना स्मार्क भी सरकारी की जमीन पर अवैध
कब्जा करके बनाया हुआ है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार जिस खसरा नंबर 548 और
585 पर जो बीजेपी का कार्यालय बना है वह सारी भूमि का मालिकी अधिकार नगर
निगम के पास है। आप नेता सुरेश शर्मा गुरुवार को मीडिया के समक्ष इस भूमि
घोटाले का खुलासा कर रहे थे। इस दौरान उनकी ओर से सरकारी दस्तावेज और नगर
निगम तथा नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से बनाए गए भूमि के नक्शे भी पेश करके
दावा किया है कि भाजपा कार्यालय की भूमि कब्जे की भूमि है। पंजाब सरकार
इस अवैध कब्जे को खाली करवाए। नहीं तो आम आदमी पार्टी की ओर से आंदोलन
शुरू कर दिया जाएगा।
आप नेता ने दावा किया कि नगर सुधार ट्रस्ट ने वर्ष 2005 के सर्वे के
दौरान जो नक्शा नंबर 4069—05 तैयार कर जारी किया है उसके अनुसार वह जगह
सरकारी है और इस के दाय व बाय जो बीस मरले जगह है वह भी सरकारी है और
खाली है। अब भाजपा की ओर से इस खाली जगह पर भी अवैध कब्जा करके गैर
कानूनी निर्माण शुरू कर दिया है। यह सारी भूमि शहर के बीच है और श्री
दुर्गयाणा तीर्थ के पास होने के कारण इस की कीमत करोडों रूपये में है।
जिस पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि खसरा
नंबर 584 और 585 जो कि नगर निगम की मालिकी है इस सारी भूमि को नगर सुधार
ट्रस्ट की ओर से एक्वायर किया जाना था। परंतु नगर सुधार ट्रस्ट के
अधिकारियों ने सरकार की आंखों में धूल झोंकते हुए भाजपा कार्यालय और
भाजपा कार्यालय की ओर से बनाई गई अवैध 17 दुकानों को भी बाहर कर दिया और
एक्वायर नहीं किया। जबकि उक्त सारी इमारते उक्त खसरा के अंदर आती है। नगर
निगम के अधिकारी शहर की अन्य गैर कानूनी इमारतों को तो गिरा रही है फिर
भाजपा के गैर कानूनी बने कार्यालय को क्यों नहीं गिरा रही जो कार्यालय
नगर निगम की भूमि पर ही कब्जा करके निर्मित कर दिया गया है। इस दफ्तर के
बाहर जो एटीएम है उस का किराया भी भाजपा ले रही है वह भी सरकारी भूमि पर
है।
——— बाक्स ———
जमीन भाजपा को अलाट हुई है, सबूत मेरे पास नहीं है: राजेश हनी
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश हनी ने कहा कि भाजपा कार्यालय जिस जगह पर
बना है वह सरकार ने भाजपा को अलाट की हुई है। परंतु इस के सबूत हमारे पास
नहीं है। इस के संबंध में नगर निगम के पूर्व मेयर व पूर्व जिला भाजपा
अध्यक्ष बख्शी राम ही बता सकते है।
——— बाक्स———
सरकार ने यह भूमि पार्टी को अलाट की हुई है : अरोडा
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष , पूर्व मेयर और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व
चेयरमैन बख्शी राम अरोडा कहते है कि सरकार ने यह भूमि भाजपा को अलाट की
है हुई है। परंतु इनके सबूत उनके पास नहीं है। यह कहा है इस का पता लगाते
है।
——— बाक्स—————
नगर निगम अमृतसर की कमिशनर सोनली गिरी ने कहा कि उनके पास भी शिकायत
पहुंची है कि भाजपा का कार्यालय नगर निगर की भूमि व अवैध कब्जा करके बना
हुआ है। इस संबंध में भाजपा नेताओं को कहा गया है कि इस भूमि की मालिकी
के अगर कोई दस्तावेज उनके पास है तो इन दस्तावेजों को नगर निगम के पास
पेेश किया जाए। ताकि आई हुई इस शिकायत का हल किया जा सके।
— पंकज शर्मा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें