गुरुवार, 6 फ़रवरी 2014

एक click में 'चाय' के साथ चर्चा करें 'नरेंद्र मोदी' से....

Suchitra Singh

......चाय वाले नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह से अपने अभियान 'चाय चौपाल' के तहत 'वीडियो कांफ्रेंसिंग' के जरिये सीधे लोगों से बातचीत करेंगे। मगर उससे पहले ही एक वेबसाइट ''सिटीजन फार एकाउंटेवल गर्वमेंस'' के जरिए मोदी जनता की समस्यों को सुलझाएंगे। यह वेबसाइट जनता की समस्याओं को सीधे पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए विशेषतौर पर डिजाइन की गर्इ है। वेबसाइट पर अभियान का टारगेट 1000 लोकेशन, 300 शहर उसी दिन और उसी समय भी अंकित है।http://www.niticentral.com/hindi/2014/02/07/just-click-and-enjoy-tea-with-modi-187635.html

मोदी सोशल वेबसाइट के जरिए सात समंदर पार बैठे लोगों तक अपनी पहचान बना चुके हैं। अब बारी है जनता की परेशानियों को दूर करने की। 'CAG' नामक वेबसाइट पर जनता के लिए तीन Option दिए गए हैं। जिसमें जनता के लिए समस्या बताना, प्रश्न पूछना और अपना सुझाव देना शामिल है। इतना ही नहीं, आप चाय पर चर्चा अभियान से वेबसाइट के माध्यम से जुड़ भी सकते हैं। जिसके लिए भी वेबसाइट पर तीन आब्शन हैं जिनमें पहला है 'Locate' यानि किन शहरों में अभियान है। दूसरा है 'Attend' यानि आप अभियान को कैसे अटेंड करना चाहेंगे लाइव एट टी स्टाल, इंटरनेट और टीवी माध्यम है। तीसरा Facebook paage 'कनेक्ट' है।

खास है कि वेबसाइट पर जनता की समस्याओं जैसे पानी, बिजली, रोड़, महिला सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा संबंधी दिक्कतों को Option Click पर रखा गया है। वेबसाइट पर जाकर आप अपनी समस्या पर Click करें, शहर का नाम सलेक्ट करें और 'ASK NAMO' के बटन को दबाएं, एक Click में आपके शहर की समस्या नमों के पास पहुंचेगी। नमों आपकी समस्या का जवाब आपकी र्इ-मेल आर्इडी या दर्ज किए गए नंबर पर मैसेज के जरिए भेजेंगे।

तो फिर देर किस बात की वेबसाइट (indiancag.org/chaipecharcha) खोलिए और एक Click से नरेंद्र मोदी से जुडि़ए। http://www.niticentral.com/hindi/2014/02/07/just-click-and-enjoy-tea-with-modi-187635.html

कोई टिप्पणी नहीं: