शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला के प्रादेशिक हेड सूर्य जी को तथाकथित आरोंपो के कारण पद से हटा दिया गया है, अखिल शुक्ला उनकी जगह लेंगे। अखिल शुक्ला काफी समय से अमर उजाला में कार्यरत हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये अखिल शुक्ला ने बताया कि अमर उजाला में पिछले 20 वर्ष से कार्यरत हूं। सूर्य जी के जाने के बाद मुझे कार्यभार दिया गया है। मै संपादक दिनेश जुयेल को रिर्पोट करुंगा। अमर उजाला के नवनियुक्त सलाहकार संपादक अजय उपाध्याय कानपुर आफिस के दौरे पर गए थे और सूत्रों के मुताबिक उन्होंने वहां से तबादलों की जो लिस्ट प्रबंधन को दी है, उसमें रंजन तिवारी, राजीव तिवारी, अजय मिश्रा औऱ कौशल किशोर के नाम शामिल हैं। कानपुर उजाला में नई नियुक्तियों के तौर पर संजीव मोहन औऱ संजीव त्रिपाठी को शामिल किया गया है। बदलावों के इस पूरे प्रकरण में कई लोगों को निशाना बनाया गया। जनरल डेस्क पर काम कर चुके राजीव त्रिवेदी को पहले कांपैक्ट, फिर सिटी उसके बाद प्रादेशिक डेस्क पर और इसी क्रम में किदवई नगर से शुक्ला गंज भेज दिया गया है। राहुल शुक्ला को प्रादेशिक से लोकल, देव को लोकल से जनरल डेस्क पर भेज दिया गया।
उधर दैनिक जागरण से खबर आ रही हैं कि वहां भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए है, जिसमें अवधेश पांडे को कानपुर से फतेहपुर, रजत पांडे को जनरल से लोकल, शैलेंद्र शुक्ला को लोकल डेस्क से जनरल, प्रेम किशोर को बांदा से कानपुर लाया गया है।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये अवधेश पाण्डे ने बताया कि हमने अभी ज्वाइन ही किया है, कानपुर में सीनियर सब एडिटर था, अब मुझे फतेहपुर मे चीफ सब एडिटर के पद पर पदोन्नत कर भेजा गया है। वे सीनियर न्यूज एडिटर विनोद सील को रिर्पोट करेगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें