बुधवार, 21 जुलाई 2010

पंकज ने निकाला अपना अखबार

पश्चिमी यूपी के जनपद बिजनौर से नए सांध्य दैनिक 'पब्लिक इमोशन' का प्रकाशन प्रारंभ हुआ है। इसकी लाचिंग गत 24 जून को समारोहपूर्वक की गई। टैबलाइड साइज के इस आठ पृष्ठीय ब्लैक एंड व्हाइट अखबार को लांच किया है बिजनौर के युवा पत्रकार पंकज भारद्वाज ने। 29 वर्षीय पंकज 17 वर्ष की उम्र से ही पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वे मूलतः धामपुर के रहने वाले हैं, जहां वे कई लघु अखबारों से जुड़े रहे। रंगमंच और समाजसेवा से भी उनका जुड़ाव रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: