कहते है मोहब्बत अंधी होती है
जब मोहब्बत का पर्दा आँखों पर पड़ता है तो कुछ दिखाई नहीं देता
फिर न जिंदगी से डर लगता है और न मौत से
अमृतसर में इन बातो को सच साबित कर दिखाया एक प्रेमी जोड़े ने
इस प्रेम कहानी में प्रेमी कुवारा था तो प्रेमिका तीन बच्चो की माँ
रेमी हिमांशु का दिल तीन बच्चो की माँ पिंकी पर आ चुका था
दोनों ने अपने घर वालो के सामने शादी की बात रख दी थी
मगर दोनों इस जोड़ी को बेमेल मान रहे थे
दोनों के प्यार पर पहरा बिठा दिया गया तो दोनों बागी हो गये
ऐसे में घर वालो ने दोनों को घर से निकाल दिया
तीन दिन घर से बाहर रहने के बाद हिमांशु घर लौटा और आते ही ढेर हो गया
इसी तरह पिंकी भी रास्ते में दम तोड़ गयी
दोनों ने ऑटो में जहर निगल लिया और जिंदगी को अलविदा कह दिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें