— पेट्रोल व डीजल की बढी कीमतों के खिलाफ वामपंथियों ने रोष मार्च
निकाला , फूकें केंद्र सरकार व मोदी के पुतले
— अमृतसर के लोगों ने बंद में नहीं लिया हिस्सा, खुले रहे बाजार ,
यातयात रहा आम दिनों की तरह
अमृतसर
पेट्रोल व डीजल की बढी कीमतों के खिलाफ भारत बंद के आंदोलन को सफल बनाने
हुए कांग्रेस पार्टी ने अमृतसर में अपना पंथक पत्ता खेलते हुए गुरु नगरी
को इस बंद से बाहर रखा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को
मुख्य रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को किए जाने वाले प्रदर्शन
पहले ही स्थगित करने का एलान कर दिया था। परंतु वाम पंथी पार्टियों
भाकपा, माकपा , भाकपा माले और आरएमपीआई के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष
मार्च और स्कूटर मोटरसाइकल रैलियां निकाली। रोर्ष मार्चों के दौरान
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकते हुए केंद्र
सरकार की जन विरोधी नीतियों और पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ जा रहे
रेटों का विरोध किया। विरोध के बावजूद भी अमृतसर शहर के लोगों ने इस बंद
को कोई समर्थन नहीं दिया। सभी कारोबार व बाजार रोज की तरह खुले रहे।
सरकारी कार्यालयों में सरकारी छुट्टी थी जबकि प्राईवेट कंपनियों के
कार्यालय और बैंक भी रोज की तरह खुले रहे। बसें और अन्य वाहन भी रोजना की
तरह चलते रहे।
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढी कीमतों के विरोध में वाम पार्टियों
माकपा, भाकपा और भाकपा माले की ओर से भंडारी पुल पर एक विशाल प्रदर्शन
किया गया। प्रदर्शनकारी रोष मार्च करते हुए हाल गेट पहुंचे। वहां
प्रदर्शनकारी वाम वर्करों ने मोदी सरकार का पुतला फूंक कर सरकार की जन
विरोधी व महंगाई को बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वामपंथी नेताओं अमरजीत सिंह आसल,
अमरीक सिंह , सुच्चा सिंह अजनाला, लखबीर सिंह निजामपुरा और मंगल सिंह ने
कहा कि भारत सरकार देश में एक कानून और एक टैक्स का नारा दे रही है।
बावजूद इसके पेट्रोल व डीजल पर एक टैक्स नहीं है। इस उत्पादों पर कई
टैक्स लगा दिए गए है। जिस से पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के रेट दिन
प्रतिदिन बढ रहे है। सरकार इन बढ रहे रेटों पर अंकुश लगाने के प्रति कोई
भी गंभीरता नही दिखा रही है। बल्कि अपने साम्राजवादी आकाओं को खुश करके
देश की आम जनता की आर्थिक लूट करने की इजाजत दी जा रही है।
वाम नेताओ ने कहा कि देश के अंदर रूपये के कीमत लगातार गिर रही है। आम
जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के रेट आसमान को पहुच रहे है। देश के
अंदर रोजगार खत्म हो रहे है। सरकार की ओर से महंगाई घटाने की जगह
कारपोरेट घरानों की मदद की जा रही है। संप्रदायक शक्तियां देश में अपनी
गतिविधियों को बढा रही है। गैंगस्टर कल्चर देश के अंदर बढ रहा है। अपराध
घटने की जगह बढ रहे है। महिलाएं देश के अंंदर असुरक्षित महसूस कर रही है।
इस दौरान वामपंथी नेताओं विजय कुमार, जीत लाल, नरेंद्र धंज्जल, मोहन लाल,
नरेंद्र चमियारी, दसविंदर कौर , गुरदीप सिंह बलविंदर सिंह , बलकार सिंह
दुधाला, नरेंद्र कौर , जोगिंदर सिह गोपालपुरा, कृपाल सिंह व एससी सूद आदि
ने भी संबोधित किया।
आरएमपीआई वर्करो ने निकाली स्कूटर रैली, फूंका पुतला
वामपंथी पार्टी आरएमपीआई की ओर से भारत बंद के अह्वान पर देर शाम शहर में
एक स्कूटर मोटर साइकल रोष रैली का आयोजन किया। प्रदर्शनकारी वाम वर्कर
केंद्र सरकार और मोदी की जन विरोधी व महंगाई को बढाने वाली नीतियों के
खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। भंडारी पुल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों ने
सरकार के खिलाफ धरना दिया और केंद्र सरकार व मोदी का पुतला फूंक कर
पेट्रोल व डीजल के बढ रहे रेटों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को
संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं जगतार सिह कर्मपुरा, बलविंदर सिंह
छेहरटा, सर्बजीत सिंह और कंवलजीत कौर ने कहा कि मोदी सरकार सभी फ्रंटो
पर असफल सिद्ध् हुई है। सरकार ने जो वायदे किए थे उनको पूरा नही किया।
काला धन वापिस नही लाया गया। काला धन रखने वाले किसी भी आरोपी को
गिरफ्तार नहीं किया गया। बढ़ रही मंहगाई के उपर कंट्रोल नही किया जा रहा
है। गरीबी बढ रही है। धन कुछ खास लोगों के हाथो में इकट्ठा करने में
सरकार खुद भूमिका निभा रही है। इस दौरान अजीत सिह , हरजिंदर सिंह ,
गुरमीत सिंह , पलविंदर सिंह , किशोर सिंह , रतन सिंह , सविंदर कौर
गुमटाला, सुरिंदर कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
— पंकज शर्मा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें