- बादल परिवार की पंजाब के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मुद्दे भी होने चाहिए फिल्म के सीन में शामिल
- मजीठिया की पंजाब के प्रति कार्यप्रणाली भी होनी चाहिए फिल्म में दर्ज
- परिवार के बैठे नशा के व्यापारियों की सचाई भी फिल्म में करनी चाहिए अकाली दल को पेश
अमृतसर, 14 जनवरी:
अकाली दल(बादल) के अध्यक्ष व पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से अपने पिता व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर एक फिल्म बनाने की घोषणा का नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन(एनएसएफ ) ने जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि इस फिल्म में बादल परिवार के सदस्य व केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की कार्यप्रणाली व पंजाब की जवानी को नशा के दरिया में फैकने की भूमिका का भी विस्तार से विवरण होगा तो फिल्म अधिक चलेगी। प्रकाश सिंह बादल के उपर बनाई जाने वाली फिल्म में अगर अकाली दल की पंजाब के प्रति कार्यप्रणाली की सचाई को पेश किया जाए तो तभी फिल्म सार्थिक भूमिका भविष्य में अदा कर सकती है।
मन्ना ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्यों की मश्हूरी के लिए फिल्म आदि बनाने का अधिकार है। परंतु फिल्म की सार्थिकता तभी संभव है अगर उस फिल्म में सचाई को पेश किया जाए , और फिल्म में दर्ज कहानी को लोग सच्ची व सार्थक बताएं। प्रकाश सिंह बादल पर अगर अकाली दल फिल्म ही बनाना चाहता है तो फिल्म में अकाली दल की ओर से पंजाब की राजनीति में निभाई खतरनाक भूमिका, उठापटक वाली घटनाओं जिसमें पंजाब के मुद्दों को सिर्फ सत्ता की प्राप्ति के लिए उठाना व सत्ता हासिल करने के बाद मुद्दों को नजर अंदाज करना, अकाली दल की केंद्र सरकार को पंजाब के हालात खराब होने का डरावा देकर खुद ही युवाओं को गल्त रास्ते की ओर धकेलना, खालिस्तान का काल्पिनिक सपना दिखा कर पंजाब की जवानी का खात्मा करवाना, सत्ता की कुर्सी के लिए विरोधियों और पार्टी में ही बैठे विरोधियों को कोने में लगाना, सत्ता की प्राप्ति के लिए खुल कर धर्म की राजनीति का उपयोग करके हजारों घरों को उजाडऩा, युवाओं को हथियार उठाने के लिए मजबूर करना और अपने युवा बच्चों को पंजाब के काले दौर के दौरान विदेशों में सुरक्षित भेजना, लोगों के बच्चों की जवानियों पर राजनीतिक करके खुद अपने जवान बच्चों को सत्ता की कुर्सी पर बिठाना । हमेशा ही केंद्र सरकार के उपर पंजाब के हालातों को खराब करने का दबाव बना कर सत्ता का सुख भोगना। पंजाबियों को धर्म के नाम पर उक्सा कर अपने स्वार्थों की पूर्ति करते हुए हमेशा नजर सत्ता की कुर्सी पर बनाए रखना। पंजाब के सभी कारोबारों को चौपट करना, हर कारोबार में सत्ताधारियों की कमिशन व हिस्सेदारियों को बिना कोई निवेश बनाए रखना, पंजाब में ड्रग के कारोबार को बढ़ावा देना , अपने ही रिश्तेदारों को ड्रग केसों में बचाने के लिए राजनीतिक गोंद गोदने व पुलिस से झूठी क्लीन चिट दिलवाने, परिवारवाद को बढ़ावा देने , सीनियर अकाली नेताओं को नजर अंदाज करके अपने परिवार के लोगों को केद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करवाना, अपने ही परिवार में बैठे शकुनियों की सत्ता में भूमिका , अकाली दल का अप्रेशन ब्लू स्टार और अप्रेशन ब्लैक थंडर के दौरान जो छुपा हुआ एजेंडा रहा है उसे भी अगर इस फिल्म के जरिए दुनिया को बताया जाए तो इस से अकाली दल का कद भी बड़ेगा और सचाई का भी दुनिया को पता चलेगा कि किस तरह अकाली दल ने सिर्फ सत्ता की कूर्सी के लिए पंजाब के हालातों और लोगों के भविष्य के साथ खिवाड़ किया और पंजाब को विकास के मुद्दे से कई सौ वर्ष पीछे धकेल दिया है। अगर अकाली दल बादल की ओर से प्रकाश सिंह बादल पर बनाई जाने वाली फिल्म में उक्त घटनाओं की सचाई को दर्ज न किया गया तो पजाब और दुनिया भर के लोग बादल पर बनने वाली फिल्म पर और न ही अकाली दल पर विश्वास करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें