गुरुवार, 1 जनवरी 2015

---- भारतीय सुरक्षा एजेसियों के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन----

अकाली दल बादल की राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्याता रद्द करे केंद्र
सरकार: मन्ना
- अकाली पहले अपनी शराब की फैक्ट्रियां व ठेके बंद करने का उठाएं कदम
- अकाली दल के प्रदर्शन होंगे देश की सेना व सुरक्षा फोर्सों के खिलाफ बगावत
- अकाली दल के  नेताओं के खिलाफ होना चाहिए देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज
अमृतसर, 31 दिसंबर :
 पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि
अकाली दल (बादल) की ओर से बीएसएफ के खिलाफ दिए जा रहे धरने देश की मजबूत
सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है। इस लिए भारत सरकार को
अकाली दल की इस देश द्रोह वाली गतिविधि के खिलाफ सख्त एक् शन लेते हुए
अकाली दल की राजनीतिक पार्टी के रूप में मानयता तुरंत रद्द की जाए। अकाली
दल का देश की सेनाओं और सुरक्षा फोर्सों के खिलाफ यह एक् शन पूरी तरह देश
के खिलाफ बगावत के धेरे में आता है। अकाली दल का प्रदर्शन देश की सुरक्षा
एजेंसियों के हौंसलों का कमजोर करने की एक देश विरोधी साजिश है।  इस
मामले में अकाली दल के नेताओं के खिलाफ देश द्रोह का मुकद्दमा दर्ज होना
चाहिए। दुनिया भर में  अकाली दल के इन प्रदर्शनों को अपनी ही सेना के
खिलाफ अकाली दल की बगावत के रूप में देखा जाएगा। अकाली दल भारतीय सुरक्षा
फोर्सों के खिलाफ प्रदर्शनों की जो करतूत करने जा रहा है अकाली दल का यह
अध्याय भारतीय इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा।
मन्ना ने कहा कि अकाली दल अगर भारत की बीएसएफ व सेना के खिलाफ कोई
प्रदर्शन करता है तो एक बार फिर दुनिया भर में पंजाबियों के खिलाफ उल्ट
राजनीतिक अक्स जाएगा और दुनिया भर के अलग अलग देशों में पंजाबियों को
वहां की सरकारों की प्रताडऩा का सामना करना पड़ेगा। अकाली दल का बीएसएफ
के खिलाफ प्रदर्शन का गुस्सा इस लिए तो नहीं है कि बीएसएफ की ओर से  पकडी
जा रही हेरोईन व अन्य नशीले पदार्थ अकाली नेताओं के है। अगर अकाली दल
सचमुच नशों के खिलाफ है तो सब से पहले अकाली नेताओं को अपनी शराब की
फैक्ट्रियां और अपने लिए शराब के ठेके बंद करने चाहिए और जिन अकाली
नेताओं के नाम नशा के कारोबार के साथ जुड़ कर सामने आ रहे है उन नेताओं
के खिलाफ जांच के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को खुली छूट देनी चाहिए।
मन्ना ने कहा कि पहले ही अकाली दल ने पंजाब का काफी नुक्सान किया है।
आतंकवादी के दौरान में आतंकियों का समर्थन करके पंजाब की जवानी को तबाह
किया अब नशा का कारोबार शुरू करवा कर पंजाब की बची हुई जवानी को भी खत्म
किया जा रहा है। पंजाब की जनता आज पूरी तरह अकाली दल की दोगली नीतियों और
अकाली नेताओं के छुपे हुए चेहरों से वाकिफ हो चुकी है। पंजाब के बहादुर व
इंकलाबी लोग अब किसी भी कीमत पर अकाली दल के धरने प्रदर्शनों का साथ न
देकर अकाली दल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के मैदान में
उतरेंगे।
-जारी कर्ता
 मनदीप सिंह मन्ना
 वरिष्ठ सदस्य  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

कोई टिप्पणी नहीं: