उज्जैन में एक अखबार में सेक्स स्कैंडल से संबंधित एक खबर प्रकाशित की गई है. खबर के मुताबिक एक लड़की, जो एक बड़े अखबार में काम करती है, उसके साथ अखबार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गैंग रेप किया जाता है. गैंगरेप के कारण अखबार में कार्यरत लड़की बेहोश हो जाती है तो उसे अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया. अस्पताल से गैंग रेप की खबर मीडिया में लीक हो गई. मामला पुलिस तक नहीं जाने दिया गया और लड़की भी चुप्पी साध गई. पर इस घटनाक्रम को एक अखबार ने प्रकाशित कर दिया.
उज्जैन डेटलाइन से प्रकाशित खबर के मुताबिक एक अखबार के बड़े अधिकारी का जन्मदिन मनाने के लिए उज्जैन के होटल वीडी में देर रात पार्टी रखी गई. कुछ दिन बाद फिर से काकटेल पार्टी का आयोजन इसी होटल में किया गया. पार्टी में अखबार के चार अधिकारियों के अलावा एक युवती भी शामिल हुई. युवती का समाचार पत्र के यूनिट हेड से लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जाता है. बताया जाता है कि पार्टी के बाद युवती से चारों लोगों ने उसकी बिना रजामंदी के होटल के एक कमरे में जबरन शारीरिक संबंध बनाए. युवती बेहोश हो गई. शराब का नशा उतरने के बाद जब वह होश में आई तो उसने शोर मचाना शुरू किया. मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण होटलकर्मियों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया.
कुछ लोगों का कहना है कि उसने डिप्रेसन में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. तब उसे चारों अखबारकर्मी अस्पताल ले गए और उपचार होने तक उसकी पहरेदारी करते रहे. इस मामले की खबर अखबार के भोपाल हेड आफिस पहुंच गई. वहां से एक जांच टीम उज्जैन आई. यूनिट हेड महोदय और वह लड़की आफिस नहीं जा रहे. बदनामी के डर से कहीं रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है. मामला बड़ा है और काफी गंभीर है. पहले अखबार में प्रकाशित पूरी खबर पढ़ें, फिर इस मामले की आगे की कहानी के बारे में बात करते हैं. -एडिटर
fr.
भड़ास4मीडिया - प्रिंट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें