शनिवार, 31 जुलाई 2010

पॉलीटेक्निक में अभ्यर्थियों कि बिल्कुल रुचि नहीं, दस हजार से अधिक सीटें शेष

प्रदेश में पॉलीटेक्निक के विभिन्न समूहों में दस हजार से अधिक सीटें शेष हैं। सर्वाधिक 5650 सीटें 'ए' ग्रुप में खाली हैं। ग्रुप 'जे' में अभ्यर्थियों ने बिल्कुल रुचि नहीं दिखायी है। कुल 255 सीटों के सापेक्ष मात्र 3 अभ्यर्थियों ने ही सीट लॉक की हैं। जिन अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र जारी किया गया है उन्हें 30 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एस.के.गोविल ने बताया कि फीस जमा न करने पर सीट रिक्त मान ली जाएगी और अभ्यर्थी दोबारा प्रवेश नहीं ले सकेगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग 29 जून को शुरू हुई थी। आखिरी काउंसिलिंग 26 जुलाई को हुई। प्रमुख ग्रुप 'ए' में सरकारी, अनुदानित और प्राइवेट पॉलीटेक्निक मिलाकर 30,798 सीटों के सापेक्ष 25,148 अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र जारी किया गया है। सभी को शुक्रवार को प्रवेश लेना अनिवार्य है। एस.के.गोविल ने बताया ज्यादातर सीटें क्षैतिज आरक्षण की बची हैं। आवंटन पत्र जारी करने के बाद भी जो अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेते हैं उनकी सीट रिक्त मान ली जाएगी।
by Shashwat Tewari

कोई टिप्पणी नहीं: