JAN PAIGHAM is a voice of peoples fighting for their Rights In the World . JAN PAIGHAM Is organ of Genaral Peoples ..Send your views on current issues, revolutionary activities,. ;www.janpaigham.blogspot.in ;\ www.jantakpaigham.blogspot.in mail Your Articles on our e-mail ... jan.paigham@gmail.com ;
बुधवार, 21 जुलाई 2010
नहीं चल रहे रेन वाटर हारवेसिंटग पिट
अमृतसर रघु राजा ः करोड़ो की लागत से सरकार द्वारा तैयार किया एलिवेटिड रोड लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। जिसका एक नमूना आज अमृतसर में हुई बारिश के दौरान देखने को मिला। बताते चले कि एलिवेटिड रोड में लगे रेन वाटर हारवेसिंटग पिट, जो कि खास तरह से जमीन में कम हो रहे पानी के स्तर को रोकने के लिए लगवाया गया था। लेकिन मंगलवार की बारिश ने सरकार की लापरवाहियों को साबित तक किया। जब शहर के नागरिकों द्वारा मिली सूचना के तहत जब दिलासा टीम पुल के पास पहुंची,तो वहां छतो से टपक रहे पानी को देखा। मानो सि्थित ऐसी हो जैसे किसी पुराने घर की छत कमजोर होने से पानी टपक रही हो। एलिवेटिड रोड के उदघाटन के समय डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पुल की मजबूती औऱ इसमें करोड़ो की लागत से लगे रेन वाटर हारवेसिंटग पिट की सिफतो के पुल बांध रहे थे। औऱ उस समय उनका यह भी कहना था कि इस सुविधा से जहां पानी की कमी को रोका जाएगा। वहीं लोगों को पानी बचाव के लिए समझाना आसान भी होगा। लेकिन पुल के यह हालात देख हालात काफी गंभीर लग रहे हैं। राहगिर राजेश सिधाना ने बताया खेतों तक बारिश के पानी को पहुंचाने के उदेश्य इस प्रोजेक्ट की शुरूआत शुरू से ही फीकी नजर आ रही,तो भवि्ष्य में यह क्या काम करेगा। जिससे साफ जाहिर होता है इस मामले में कम दामों के उपकरणों को इस्तेमाल किया गया हैं। इसके संबंध में जब डीसी व मेयर से संपर्क किया,तो व्यस्त होने के कारण बात इस विषय पर बात न हो पाई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें